मुझे सिर्फ बातें बनाना ही नही और भी बहुत कुछ आता है.:)
ये देखिये, मैने और मेरी बेटी ने मिलकर रंगोली बनाई,
बताएँगे जरा, क्या आपको पसँद आई?

अल्पना माने रंगोली…भारत के कई घरों के आँगन मे हर दिन बनाई जाती है..खासकर महाराष्ट्र और दक्षिण भारत मे..दक्षिण भारत विशेषकर फूलों का उपयोग होता है…
रंगोली बनाने के कई तरीके हैं..बिन्दियाँ बनाकर उन्हे जोडकर या फिर मुक्त चित्र रूप मे..
पुराने पारंपरिक तरीके मे रँगोली को अँगूठे और तर्जनी का उपयोग कर एकदम बारीक रेखाओं द्वारा बनाते हैं…
मैने जो पहली वाली रंगोली बनाई है उसे महाराष्ट्र मे “पाँचबोटी” रंगोली कहा जाता है..इसे पाँचों उँगलियाँ इस्तेमाल करके बनाया जाता है..इसमे थोडे से अभ्यास की जरूरत होती है, लेकिन ये पारंपरिक रंगोली की अपेक्षा बहुत जल्दी और बहुत बडी बनाई जा सकती है…
दूसरी रंगोली और भी आसान है..इसमे रंगोली को बारीक छलनी द्वारा समान रूप से छानते हुए फैलाते देते हैं ..फिर उँगली से मनपसँद आकृति बनाकर उसमे रंग भर देते हैं..इसे फर्श पर बनाने मे ज्यादा आसानी होती है….
….
मेरी दोनो रंगोली का चित्र ठीक नही आ पाया था अत: उसमे ‘फ़ोटोशॉप’ का उपयोग कर जरा सा सुधार किया है..लेकिन अगर आप मेरा यकीन करें तो ये जमीन पर असलियत मे फ़ोटो से कहीं ज्यादा अच्छी बनी थी

बहुत सुन्दर रंगोली बनाईं हैं।
घुघूती बासूती
वाह, बड़ी सुन्दर रंगोली बनाई है आपने और बिटिया रानी ने. मन प्रसन्न हो गया. बधाई.
सुन्दर अल्पना है। और चित्र बनाइये और दिखाइये तब पता चले कि बातों के अलावा और भी और कुछ बनाना आता है।
बहुत सुंदर रंगोली …कुछ बातें दिल से भावना से जुड़ी होती है यह भी है ..बहुत अच्छी लगी
‘अगर आप मेरा यकीन करें तो ये जमीन पर असलियत मे फ़ोटो से कहीं ज्यादा अच्छी बनी थी’ भाई कर लिया यकीन
mujhe to photo bhi bahut badhiya lag rahi hai
वाह! बहूत सुन्दर… अपन तो अल्पना बनाने मे एकदम फिसड्डी हैं.. अगली बार आप ऑनलाईन आयेंगी तो मेरी क्लास लेकर जाईयेगा।
खूबसूरत!
Very nice Rachanaji! Another talented side of yours seems to be revealed for us to see. I am not surprised… Whats more in store?? I am just waiting to see that!!!! Keep it going!!!!
वाह, बहुत ही सुन्दर हैं!
मुझे दूसरे नंबर वाली रंगोली बहुत ही पसंद आई।
और ये गरिमा कह रही है तो इसकी क्लॉस ले ही लेना!!
@ घुघुति जी, समीर जी, अनूप जी, रंजू जी, बहुत बहुत शुक्रिया टिप्पणी के लिये..
@ उन्मुक्त जी, यकीन कर लेने के लिये बहुत शुक्रिया
@ शुभाशीष, बहुत शुक्रिया!
@ गरिमा, बनाने का तरिका मैने बत ही दिया है..सवाल बस अभ्यास का है..ले आओ रंगोली और शुरु हो जाओ
मेरी क्लास मे पैसे बहुत लग जायेंगे
@मिश्रा जी और अमित, बहुत बहुत शुक्रिया टिप्पणी के लिये..
@ Panini, Thanks a lot for your kind words… i would like to see your coment in hindi one fine day
waah behtareen rangoli banayi aapne. humare sath share karne ke liye shukriya
HI,I AM ALSO ALPANA. YOUR RANGOLI IS REALLY BEAUTIFUL AND GLAMOUROUS
Bohot sundar hai.
Ha yaha south india me to roz rangoli hoti hai. Yaha kai log roz subah 5-6 bje uthkar ghar k bahar rangoli karte hai.