तर्क-वितर्क…

*** ये मेरे अपने दिमाग की उपज नही है बल्कि बहुत पहले किसी मित्र ने मेल को अग्रेषित करके भेजा था.. करीब दो साल पहले अपने दूसरे ब्लॊग पर मैने इसे पोस्ट किया था.. वहां हाल ही मे एक टिप्पणी मिली है.. तो मैने इसे दोबारा पढा और सोचा आपको भी मुस्कुराने का एक मौका दूं. :)
( मूल रूप मे ये ” lessons in logic” के रूप मे मुझे मिले थे ) कुछ मैने भी जोड दिये हैं इसमे.:)

१. अगर आपके पिताजी गरीब हैं तो ये आपका नसीब है लेकिन अगर आपके ससुर जी भी गरीब हैं तो ये आपकी मूर्खता है!

२. प्रेक्टिस आदमी को परफ़ेक्ट बनाती है,
लेकिन परफ़ेक्ट कोई भी नही होता,
तो फ़िर प्रेक्टिस की ही क्यों जाये??

३. अगर ये सच है कि हम इस दुनिया मे दूसरों की मदद करने के लिये आये हैं,
तो फ़िर दूसरे यहां किसलिये आये हैं ??

४. प्रकाश की चलने की गति, ध्वनि की चलने की गति से तेज होती है..
इसीलिये तो लोग आपको ्तबतक तेजोमय लगते हैं, जब तक कि आप उन्हे बोलते हुए सुन नही लेते!!

५. हर सफ़ल आदमी के पीछे एक महिला का हाथ होता है,
और हर असफ़ल आदमी के पीछे दो महिलाओं का!!

६. पैसा ही सब कुछ नही है,
“मास्टर कार्ड” और “वीसा” के भी कुछ मायने हैं!!

७. सुबह सोकर उठने से बेहतर कोई तरीका होना चाहिये नये दिन के शुरु होने का!

८. हर आदमी को शादी जरूर करनी चाहिये,
आखिर खुद की खुशियां ही सब कुछ नही है जीवन मे!!

९. आपका भविष्य आपके सपनो पर निर्भर करता है!
तो जाइये, जाकर सो जाइये!

१०. कठिन परिश्रम करने से आज तक कोई भी मरा नही है..
लेकिन करके देखकर रिस्क क्यूं लेने का बाबा! :)

११. काम मुझे मोह लेता है!
अत: मै काफ़ी देर तक उसे निहारता रहता हूं! :)

१२. हमारे रिश्तेदार भगवान बनाता है…
शुक्र है भगवान का कि उसने हमारे मित्र बनाना हम पर ही छोड रखा है! :)

१३. हम जितना ज्यादा सीखते हैं,
हम उतना ज्यादा जानते हैं,
हम जितना ज्यादा जानते हैं,
हम उतना ज्यादा भूलते हैं!
हम जितना ज्यादा भूलते हैं,
हम उतना ही कम जानते हैं,
ओह!!!!
तो हम सीखें ही क्यों?? :)

१४. भगवान सब जगह है,
वो सब कुछ सुन सकता है,
वो सब कुछ देख सकता है,
वो सब कुछ कर सकता है,
अरे!!
तो वो बैठे बैठे कर क्या रहा है!

१५. ” आपकी उम्र उतनी ही होती है, जितना कि आप सोचते हैं!
इस फ़्रेज का इस्तेमाल चालीस वर्ष के ऊपर के लोग ही इस्तेमाल करते हैं! :)

१६. पैसा सब कुछ नही होता”…
पूछिये उस पिता से जाकर! जिसने अभी अभी अपने बच्चे को खो दिया है क्यो कि उसके पास बच्चे के इलाज के लिये पैसे नही थे….

१७. “wise” कभी शादी नही करते,
और कर लेने पर वे “otherwise” बन जाते हैं!

१८. Success is a relative term.
It brings so many relatives!!

१९. Never put off the work till tomorrow
what you can put off today!!

२०. “abbreviation”!
भला ये इतना लम्बा शब्द कैसे हो सकता है :)

21. A bus station is where a bus stops.
A train station is where a train stops.
On my desk, I have a work station
what more can I say……..

22. “Reality bites!”
And Honesty beats!

Published in: on March 14, 2009 at 4:07 pm Comments (13)

The URI to TrackBack this entry is: http://rachanabajaj.wordpress.com/2009/03/14/%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%95-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%95/trackback/

RSS feed for comments on this post.

13 Comments Leave a comment.

  1. आपकी सूक्तियां होली के मूड में ग्रहण करने लायक हैं । पूरे परिवार को होली की शुभ कामनाएं ।

  2. ” ha ha ha ha ha ha ha ha ha ha ha ha ha mind blowing”

    Regards

  3. बढिया, मजा आ गया । अब रंगपन्चमी की रंगीन शुभकामनाएँ— सबको!!!

  4. वाह, बहुत मजेदार !
    घुघूती बासूती

  5. बहुत अच्‍छा किया फिर से पोस्‍ट कर दिया … हमने तो नहीं पढा था इसे।

  6. भाई मज़ा आ गया ………….हा हा हा हा

  7. :-)

  8. बड़ी मुश्किल से टिप्पणी कर रहा हूं क्योंकि टिप्पणी करना भी एक काम है। और आपने लिखा ही है-काम मुझे मोह लेता है!
    अत: मै काफ़ी देर तक उसे निहारता रहता हूं!

    मजेदार सूत्रवाक्य! फ़िर से पोस्ट करने का शुक्रिया। :)

  9. आपने शीर्षक का रूपांतरण अच्छा किया है और सम्यक रूप से चयनित बिन्दुओं / शब्दों का हिन्दी रूपांतरण भी।

  10. भई वाह्! आपने तो बहुत ही गूढ ज्ञान के सूत्र थमा दिए……..आभार

  11. ॒ सीमा जी, शर्मा जी, आपक स्वागत है यहां ! टिप्पणी के लिये बहुत शुक्रिया!

    ॒ अफ़लातून जी, अर्चना जी, घुघुति बासुति जी, संगीता जी, अनिल जी, उन्मुक्त जी, अनूप जी और राजीव जी!
    आप सब की मुस्कुराहट देख मुझे बहुत खुशी हुई! धन्यवाद!

  12. हा हा हा… बढ़िया तर्क वितर्क.

  13. ॒ रवि भाई, आपको यहाम देखकर मुझे बहुत खुशी हुई. शुक्रिया!


Leave a Comment